Roorki News: मेधावी छात्रों का सम्मान, स्कूल को मिले छत के पंखे

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: रुड़की,संवाददाता। रोटरी क्लब सोमवार को सालियर स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय को छात्रों

मेधावी छात्रों का सम्मान, स्कूल को मिले छत के पंखे

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल सालियर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर स्कूल को पंखे भी भेंट किए। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर जीवन में कोई दूसरी संपत्ति नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। रोटरी क्लब के सहायक गवर्नर गगन सरीन ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना भी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।