ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की रोडवेज डिपों की बसों में रही खचाखच भीड़

रुड़की रोडवेज डिपों की बसों में रही खचाखच भीड़

लम्बी दूरी के अलावा लोकल रूट की बसों में नहीं मिली सीटें यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने लगाए अतिरिक्त फेरे रुड़की। हमारे संवाददाता तीन दिन के अवकाश के चलते रविवार को डिपो में यात्रियों...

लम्बी दूरी के अलावा लोकल रूट की बसों में नहीं मिली सीटें
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने लगाए अतिरिक्त फेरे
रुड़की। हमारे संवाददाता
तीन दिन के अवकाश के चलते रविवार को डिपो में यात्रियों...
1/ 2लम्बी दूरी के अलावा लोकल रूट की बसों में नहीं मिली सीटें यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने लगाए अतिरिक्त फेरे रुड़की। हमारे संवाददाता तीन दिन के अवकाश के चलते रविवार को डिपो में यात्रियों...
लम्बी दूरी के अलावा लोकल रूट की बसों में नहीं मिली सीटें
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने लगाए अतिरिक्त फेरे
रुड़की। हमारे संवाददाता
तीन दिन के अवकाश के चलते रविवार को डिपो में यात्रियों...
2/ 2लम्बी दूरी के अलावा लोकल रूट की बसों में नहीं मिली सीटें यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने लगाए अतिरिक्त फेरे रुड़की। हमारे संवाददाता तीन दिन के अवकाश के चलते रविवार को डिपो में यात्रियों...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 21 Oct 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिन के अवकाश के चलते रविवार को डिपो में यात्रियों की खचाखच भीड़ रही। डिपो से निकलने वाली लम्बी और लोकल रूट की बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाई। भीड़ के कारण कई यात्रियों की छुट्टी का मजा भी किरकिरा हो गया। रुड़की रोडवेज डिपो में 37 बसों का रोजाना दिल्ली देहरादून चड़ीगढ़ झबरेड़ा देवबंद रूट पर संचालन होना होता है। सुबह छह बजे से रोडवेज अपने रूट पर निकल पड़ती है। लेकिन रविवार को निगम और अनुबंधित बसों में यात्रियों की खचाखच भीड़ रही। यात्रियों की बस में बैठने तो क्या पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पाई। आम तौर पर देहरादून की बसों के दो चक्कर लगते है। लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए करीब चार फेरे देहरादून के लगवाए गए। कुसुम नेगी, राधा नेगी, रहमान, मुकेश आदि यात्रियों ने बताया कि उन्हें देहरादून जाना था। लेकिन अधिकतर देहरादून जाने वाली बसों में भारी भीड़ है। यात्रियों में बसों में पहले चढ़ने की होड़ मची हुई है। अन्य डिपो की बसों का भी यहीं हाल है। वह पीछे से ही फुल होकर चल रही है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर ने बताया कि यात्री सीजन शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। डिपो की ओर से यात्री सुविधा के लिए अतिरिक्त फेरे लगवाए जा रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें