रुड़की में कोहरा छाए रहने से बढ़ी ठिठुरन
रुड़की शहर दूसरे दिन भी कोहरे की सफेद चादर ओढ़े रहा। शनिवार को भी सूर्य की किरणें कोहरे के पीछे छिपी रही। जिसके चलते दूसरे दिन भी शहर में मौसम सर्द रहा। सर्द भरे मौसम का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। शहर...
रुड़की शहर दूसरे दिन भी कोहरे की सफेद चादर ओढ़े रहा। शनिवार को भी सूर्य की किरणें कोहरे के पीछे छिपी रही। इसके चलते दूसरे दिन भी शहर में मौसम सर्द रहा। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। ठिठुरन ने बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। दिसंबर जैसे-जैसे खत्म हो रहा है। वैसे-वैसे रुड़की शहर का तापमान लुढ़क रहा है। बीते शुक्रवार को रुड़की शहर कोहरे की चपेट में आ गया था। इसके चलते शुक्रवार को शहर का मौसम बहुत ठंडा हो गया था। रुड़की शहरवासियों को दूसरे दिन भी सर्द मौसम से निजात नहीं मिल पायी। शनिवार सुबह से ही कोहरे ने शहर को घेर लिया। कोहरा इतना ज्यादा घना था कि सड़क पर चलने वाले वाहनों को अपनी लाइट खोलने पर मजबूर होना पड़ा। लेकिन वहीं लगातार हो रही ठंड से रुड़की शहर की रौनक भी जाती रही। शनिवार को रुड़की के मुख्य बाजारों में इक्का दुक्का ग्राहक ही नजर आया। गारमेंटस की दुकान करने वाले नंद किशोर डोबरियाल ने बताया कि सर्दी अधिक होने के कारण दुकान देर से खोली। लेकिन उसके बाद भी ग्राहक नहीं दिखा बाजार में। फर्नीचर की दुकान करने वाले वकील अहमद ने बताया कि शहर की ठंड का असर तो सीधे कारोबार पर पड़ने लगा है। पुलकित सिंघल ने बताया कि दुकान पर बीते कल तो ग्राहक आया भी था। लेकिन शनिवार दोपहर तक तो ग्राहक भी नहीं आया।खूब बिके ब्लोवरएक तरफ जहां बाजार में ग्राहक ढूंढने से नहीं मिल रहे थे। वहीं बिजली के उपकरण बेचने वाली दुकान पर ग्राहकों की भीड़ मिली। गर्म हवा फेंकने वाले ब्लोवर की मांग भी बाजार में देखने को मिली। बिजली के उपकरण बेचने वाले संदीप सिंह ने बताया कि दो दिन से सर्दी बढ़ने पर ब्लोवर और हीटर की बिक्री में इजाफा हुआ है।