ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की के मानस्वी बने नौसेना में अफसर

रुड़की के मानस्वी बने नौसेना में अफसर

रुड़की के उदलहेड़ी निवासी मानस्वी राणा भारतीय नौसेना में अफसर बने हैं। उनके दादा धनपाल सिंह ग्रीन हिल्स ग्लोबल एकेडमी स्कूल को संचालित करते हैं। जबकि पिता विपिन कुमार दिल्ली में बिजनेस करते हैं।...

रुड़की के मानस्वी बने नौसेना में अफसर
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 26 May 2019 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की के उदलहेड़ी निवासी मानस्वी राणा भारतीय नौसेना में अफसर बने हैं। उनके दादा धनपाल सिंह ग्रीन हिल्स ग्लोबल एकेडमी स्कूल को संचालित करते हैं। उनके पिता विपिन कुमार दिल्ली में बिजनेस करते हैं। मानस्वी ने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा दिल्ली में हुई। बताया कि सेना में जाकर देश सेवा करना उनका सपना था। बताया कि शनिवार को एजीमाला केरल के परेरा परेड ग्राउंड पर कदम ताल करते हुए परमानेंट कमीशन और शॉर्ट सर्विस कमीशन के अधिकारियों ने अंतिम पग पार कर भारतीय नौसेना में अफ़सर बन गए। मानस्वी के पिता दिल्ली के आईपी स्टेशन पड़पड़गंज में रहते हैं। वह प्रिटिंग के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। मानस्वी के पिता विपिन कुमार ने बताया कि उत्तराखंड से मानस्वी के अलावा पिथौरागढ़ से मुदित, पौड़ी से कुशाग्र डिमरी और देहरादून से विकासदीप और आकाश डबराल का भी नौसेना में चयन हुआ है। शनिवार को 254 अफसर पास आउट हुए। इसमें तीन श्रीलंका के कैडेट भी शामिल रहे। बताया कि थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने परेड की सलामी ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें