ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीचुनाव घोषणा पत्र के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे

चुनाव घोषणा पत्र के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे

सुझाव पेटिका में डलवाए गए लोगों के लिखित सुझाव

चुनाव घोषणा पत्र के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 24 Feb 2019 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने आम लोगों से सुझाव मांगे। लोगों से लिखित सुझाव लेकर उसे सुझाव पेटिका में डलवाया गया।आम चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा युवा मोर्चा ने भारत के मन की बात, मोदी जी के साथ अभियान के तहत चुनाव घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए। अनाज मंडी में सुझाव पेटिका बॉक्स लगाया गया। जिसमें आम लोगों से लिखित सुझाव लेकर उन्हें पेटी में डाला गया। आम लोगों के सुझाव को अब संगठन को भेजा जाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। बल्कि देश देश की आम जनता से सुझाव लेकर पार्टी घोषणा पत्र तैयार कर रही है। आम जनता के सुझावों के आधार पर पार्टी चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी। इस दौरान सौरभ सिंघल, प्रमोद कुमार गोयल, शिवम अग्रवाल, गौरव त्यागी, संजय त्यागी, राजन गोयल, विवेक त्यागी, वरुण जैन, विशाल गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, बांके बिहारी जौहर, राजीव गोयल, राकेश सिंघल, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आलोक गोयल, अरविंद सिंघल, नवनीत गर्ग, दिनेश दयाल, राजू आदि मौजूद रहे। 000पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीभाजपा युवा मोर्चा विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम के तहत दो मार्च को बाइक रैली निकालेगा। मोर्चा की ओर से दो मार्च के कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। हरिद्वार विधानसभा में किशन बजाज, हरिद्वार ग्रामीण में अमित चौहान, नितिन चौहान, कलियर में अरुण सैनी, गौरव सैनी, ज्वालापुर में साहब सिंह सैनी, पंकज गोयल, लक्सर में मोहित वर्मा, रुड़की में शक्ति राणा, रानीपुर में जॉली प्रजापति, खानपुर में भीम सिंह, मंगलौर में श्रवण कुमार, झबरेड़ा में जितेंद्र सैनी, भगवानपुर में सुनील बंसल को जिम्मेदारी दी गई। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप को रैली का हरिद्वार जिला प्रमुख बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें