ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीआदर्श पार्टी का सीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन

आदर्श पार्टी का सीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून। निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होनें स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की...

आदर्श पार्टी का सीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 30 Nov 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होनें स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस कटारिया ने कहा कि जब से कोरोना कॉल शुरू हुआ है तब से अभी तक निजी स्कूल अभिभावकों का मनमाने ढंग से उत्पीड़न कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फीस बढ़ाई जा रही है। लेकिन बार बार शिकायत के बाद भी निजी स्कूल कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मनमानी वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की भी मांग की। इस दौरान विनोद खत्री, अनीश सैफी,शमशाद,शीला, पंडित जय प्रकाश, चरन सिंह और जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें