मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, पारा हुआ 31 के पार

Mar 07, 2026 03:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, पारा हुआ 31 के पार,मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, पारा हुआ 31 के पार अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, पारा हुआ 31 के पार

मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। लोग गर्मी बचने के लिए पंखे व एसी चलाने शुरू कर दिए हैं। इसी के साथ शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। आईआईटी कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। दिनभर चटक और तेज धूप ने मई और जून की गर्मी की याद दिला दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।