ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपद से इस्तीफा दिया

पद से इस्तीफा दिया

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को नगर मंडल अध्यक्ष ने अपने कई साथियों के साथ पद से त्यागपत्र देते हुए को ज्ञापन भेजा है। नगर मंडल...

पद से इस्तीफा दिया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 20 Jan 2022 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नगर मंडल अध्यक्ष ने अपने कई साथियों के साथ पद से त्यागपत्र देते हुए ज्ञापन भेजा है। नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया कि संगठन के उपेक्षापूर्ण, गुटबाजी, पार्टी में मतभेदों को बढ़ावा देने से आहत होकर अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। इस अवसर पर सतीश कुमार, सुशील कुमार, अनुल पाल, सुलेख चन्द्र, सुमित सैनी मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि सुनील बंसल को करीब छह सात माह पहले ही पद से हटा दिया गया था। जितेंद्र सैनी वहां मंडल अध्यक्ष का काम देख रहे हैं। मंडल टीम उनके साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें