लावारिस कुत्तों से निजात दिलाए नगर निगम
सोलानीपुरम के निवासियों ने लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और बेसहारा पशुओं के लिए गौसदन की मांग को लेकर नगर निगम में ज्ञापन दिया। लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्ते उनके लिए खतरा बन गए हैं। मेयर ने...
लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने और बेसहारा पशुओं के लिए गौसदन का संचालन शुरू कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को सोलानीपुरम के लोग नगर निगम पहुंचे। लोगों ने नगर निगम की मेयर को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि सोलानीपुरम लावारिस कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। सोलानीपुरम ही नहीं बल्कि पूरे शहर में ही लावारिस कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे है। यह कभी भी लोगों पर हमला कर देते है। जिसके कारण लोगों में भय बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अब इस संबंध में आदेश दे दिया है।

इसलिए जल्द से जल्द लावारिस कुत्तों के लिए सेल्टर होना चाहिए। वहीं कॉलोनीके लोगों ने बताया कि बेसहारा पशुओं के लिए गोसदन का संचालन जल्द से जल्द किया जाए। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने बताया कि लावारिस कुत्तों के लिए सालियर में एबीसी सेंटर बनकर तैयार हो चुका है, जल्द ही उसका संचालन कर दिया जाएगा। वहीं सालियर में गोसदन बनाया गया है। इसका संचालन भी नगर निगम जल्द शुरू कर देगा। इस मौके पर मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गोयल, पार्षद प्रतिनिधि रमेश चंद्र जोशी, अनिल महेश्वरी, मालती जोशी, पार्षद नवनीत शर्मा,पार्षद अनुराग त्यागी, सुरेखा जैन, राज बाला, सुमन राघव, उषा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




