पानी निकासी सही तरीके से न होने से सड़कें बनीं तालाब

Apr 07, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

भगवांनपुर में पानी की निकासी सही न होने से सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने उपजिला अधिकारी को शिकायत पत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

पानी निकासी सही तरीके से न होने से सड़कें बनीं तालाब

भगवांनपुर, संवाददाता। कस्बे में पानी की निकासी सही तरीके से न होने पर सड़कों पर पानी भरा है। जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पानी की निकासी कराए जाने की मांग की है। कस्बा भगवानपुर से रायपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है और सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे सड़क में भरे पानी से गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।