ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसिविल अस्पताल में दंत रोगियों को राहत

सिविल अस्पताल में दंत रोगियों को राहत

सिविल अस्पताल की डेंटल यूनिट के लिए आई हाइटेक डेंटल चेयर करीब एक साल बाद सही हो गई है। अब दांत के मरीजों का उपचार अस्पताल में हो...

सिविल अस्पताल में दंत रोगियों को राहत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 13 Mar 2023 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल की डेंटल यूनिट के लिए आई हाइटेक डेंटल चेयर करीब एक साल बाद सही हो गई है। अब दांत के मरीजों का उपचार अस्पताल में हो पाएगा।

सिविल अस्पताल में करीब एक साल पहले डेंटल चेयर लगाई गई थी। डेंटल चेयर का सामान पूरा न होने के चलते यह चेयर इस्तेमाल में नहीं हो पा रही है। मरीजों के दांतों के उपचार को पुरानी डेंटल चेयर से ही काम चलाना पड़ रहा था। लेकिन उसमें पूरी सुविधा नहीं थी। इससे मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। जबकि यूनिट में दो डॉक्टर तैनात हैं। चेयर ठीक नहीं होने के कारण दांतों के मरीज भी सिविल अस्पताल कम आ रहे थे। मरीज निजी अस्पतालों में जा रहे थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें