बारिश से किसानों को मिली राहत

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

गुरुवार रात हुई बारिश ने लक्सर और आस-पास के क्षेत्रों के किसानों को राहत दी है। तेज गर्मी और सूखे के कारण फसलें सूख रही थीं। बारिश से धान की बुवाई और गन्ने की फसल को फायदा होगा। इससे किसानों की सिंचाई के खर्च में भी कमी आएगी। मुख्य कृषि अधिकारी के अनुसार बारिश से फसलों को पोषण मिलेगा।

बारिश से किसानों को मिली राहत

लक्सर, संवाददाता। गुरुवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लक्सर और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत दी है। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और सूखे मौसम के कारण किसान परेशान थे। गन्ने की फसल सूखने लगी थी और खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को ट्यूबवेल और डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा था। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही खेतों की सिंचाई की गई थी, लेकिन तेज गर्मी के कारण खेत फिर सूख गए थे। ऐसे में बीती रात हुई बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिल गई है। किसानों का कहना है कि इससे धान की बुवाई और गन्ने की फसल को काफी फायदा होगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बचेगा।

किसान सतवीर प्रधान, रजत शर्मा और नरेश बालियान ने कहा कि बारिश से खेतों की अच्छी सिंचाई हो गई है। वहीं कालूराम चौधरी, बृजेश कौशिक और मुकेश कौशिक ने बताया कि बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है, क्योंकि इससे महंगे डीजल और बिजली खर्च से बचाव हो सकेगा।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कई बार तेज आंधी-तूफान फसलों को नुकसान पहुंचा देते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि गुरुवार रात हुई बारिश किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश के साथ वायुमंडल में मौजूद नाइट्रोजन भी घुलकर जमीन तक पहुंचती है, जिससे फसलों को पोषण मिलता है और उत्पादन बेहतर होने की संभावना बढ़ जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।