ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़की100 मीटर दौड़ में रविश कपिल और मानसी ने मारी बाजी

100 मीटर दौड़ में रविश कपिल और मानसी ने मारी बाजी

क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेल महाकुंभ 2021 के तहत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू...

क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेल महाकुंभ 2021 के तहत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू...
1/ 2क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेल महाकुंभ 2021 के तहत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू...
क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेल महाकुंभ 2021 के तहत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू...
2/ 2क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेल महाकुंभ 2021 के तहत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 22 Oct 2021 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेल महाकुंभ 2021 के तहत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14 बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्रधानाचार्य कुंवरपाल सिंह ने फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता में 100, 400 और 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। 100 मीटर बालक वर्ग में रविश कपिल व बालिका वर्ग में मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में रविश कपिल व बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में बालिका वर्ग में कामना व बालक वर्ग में जतिन ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम के संयोजक व कालेज के प्रधानाचार्य कुंवरपाल सिंह ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं है जिन्हें केवल निखारने की आवश्यकता है। शनिवार को विजय हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये जाएगें। मौके पर सीआरसी विनय त्यागी, विशवास चौधरी, प्रदीप कुमार, पीटीआई गीता रोतेला, संगीता, साधना, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, सुरभि शर्मा, मोहिनी पुण्डीर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें