ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीअकबरपुर ऊद से महतोली पहुंची संतों की रमता जमात

अकबरपुर ऊद से महतोली पहुंची संतों की रमता जमात

सुल्तानपुर में शोभयात्रा में शामिल साधु संतों का जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके चलते...

अकबरपुर ऊद से महतोली पहुंची संतों की रमता जमात
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 10 Mar 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की रमता जमात बुधवार सुबह अकबरपुर रोड स्थित अखाड़ा संगलवाला से महतौली स्थित निर्वाण अखाड़ा के लिए सुल्तानपुर पहुंची। सुल्तानपुर में शोभयात्रा में शामिल साधु संतों का जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके चलते दो किलोमीटर का रास्ता तय करने में ही करीब सात घंटे लगे।

कुंभ के शाही स्नान में भाग लेने के लिए पंचायती बड़ा अखाड़ा संतों की रमता जमात बुधवार को महतोली स्थित पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के लिए सुल्तानपुर होती हुई महतोली पहुंची। इससे पहले 6 मार्च से जमात अकबरपुर स्थित अखाड़ा संगलवाला में रुकी हुई थी। सुबह करीब 10 बजे सुल्तानपुर गांव के बाहर ही एसटीजेपी पब्लिक स्कूल पर ग्रामीणों ने संतों का भव्य स्वागत किया। वहां से जमात में शामिल साधु संत पैदल महतोली के लिए रवाना हुए। सुल्तानपुर में जगह-जगह लोगों ने जलपान कराकर, पुष्प माला पहनाकर, फूल बरसाकर और भोजन परोसकर अपने-अपने तरीके से शोभायात्र में शामिल साधु संतों का स्वागत किया। शोभायात्र में सभी धर्मों के लोगों ने शामिल होकर सदभाव का परिचय दिया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां और महंत महेश्वर दास, महंत रघुमुनि, महंत दुर्गादास, महंत अद्वैतानंद, महंत सुखदेवानंद, महंत प्रेमदास लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। सुल्तानपुर से होते हुए करीब 5 बजे जमात महतोली अखाड़े में पहुंची। महंत प्रेमदास ने बताया कि 15 मार्च तक जमात महतोली में ही रुककर पूजा पाठ करेगी। इसके बाद 16 मार्च को बादशाहपुर स्थित पंचायती बड़ा अखाड़ा के लिए रवाना होगी।

000

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया स्वागत

सुल्तानपुर में पहुंची रमता जमात को लेकर हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी काफी उत्साहित दिखे। सुल्तानपुर के चौक पर पूर्व विधायक तस्लीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य मजहर हसन, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली, तबरेज आलम, शहीद अहमद, मोहसिन, नदीम अहमद, अशरफ ने स्वागत किया। इसके बाद ग्राम प्रधान पति शादाब अली व पूर्व प्रधान अतहर हसन ने लोगों के साथ स्वागत किया। बड़ी मस्जिद पर भी बड़ी संख्या में युवाओ ने स्वागत किया। सुल्तानपुर में पूरे रास्ते सन्तों पर छतों से फूलों की वर्षा होती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें