ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीराम शंकर सिंह को भाषायी गौरव सम्मान मिला

राम शंकर सिंह को भाषायी गौरव सम्मान मिला

राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के हिंदी प्रवक्ता और हिंदी साहित्योदय साहित्यक संस्था के प्रचार सचिव राम शंकर सिंह को भाषायी गौरव सम्मान दिया गया। फतेहगढ़ साहिब सरहिंद पंजाब में अहिंदी भाषी हिंदी लेखक संघ...

राम शंकर सिंह को भाषायी गौरव सम्मान मिला
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 10 Nov 2018 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के हिंदी प्रवक्ता और हिंदी साहित्योदय साहित्यक संस्था के प्रचार सचिव राम शंकर सिंह को भाषायी गौरव सम्मान दिया गया। फतेहगढ़ साहिब सरहिंद पंजाब में अहिंदी भाषी हिंदी लेखक संघ दिल्ली की ओर से दो दिवसीय साहित्य संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राम शंकर सिंह को भाषायी गौरव सम्मान दिया गया। उन्हें लोक साहित्य संगम राजपुरा-पंजाब की ओर से बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह अवार्ड भी प्रदान किया गया। राम शंकर सिंह की इस उपलब्धि पर हिंदी साहित्योदय साहित्यक संस्थान की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान उपलब्धि है। संस्था के अध्यक्ष हरि प्रकाश खामोश, सचिव डॉ. विनय प्रताप सिंह, संरक्षक डॉ. मधुराका सक्सेना, एसके सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, किसलय क्रांतिकारी, सुबोध कुमार पुंडीर, दिनेश कुमार, सौ सिंह सैनी, इरशाद, श्रवण कुमार, पंकज त्यागी, अलका घनशाला, राम कुमार सैनी, नीरज नैथानी, सुरेंद्र, देवेंद्र कुमार, जेएस नेगी, राम कुमार वर्मा, अजय सैनी, आरएस चौहान, केपीएस चौहान, डीएन नेगी, भारती गुप्ता, डॉ. अनिल शर्मा, राजेश सैनी, जितेंद्र पुंडीर, मनीष श्रीवास्तव, राजपाल सिंह, घनश्याम बादल आदि ने सम्मान मिलने पर खुशी जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें