Roorki News: उत्साह के साथ मना रक्षाबंधन पर्व
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: बुग्गावाला में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, और बाजार में राखी एवं मिठाई की दुकानें व्यस्त रहीं।
उत्साह के साथ मना रक्षाबंधन पर्व
Roorki News: बुग्गावाला। घाड़ क्षेत्र बुग्गावाला में शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। पर्व को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। बुग्गावाला बाजार में राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।


