ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

रुड़की में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

वाददाता रविवार रात से जारी हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन चलती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह...

वाददाता
रविवार रात से जारी हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन चलती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह...
1/ 3वाददाता रविवार रात से जारी हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन चलती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह...
वाददाता
रविवार रात से जारी हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन चलती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह...
2/ 3वाददाता रविवार रात से जारी हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन चलती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह...
वाददाता
रविवार रात से जारी हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन चलती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह...
3/ 3वाददाता रविवार रात से जारी हुई बारिश सोमवार को पूरा दिन चलती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 24 Sep 2018 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार रात से सोमवार को दिनभर बारिश होती रही। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। जिन जगह निर्माण कार्य चल रहा है उन सड़कों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।मौसम विभाग ने 22 से 26 सितंबर तक बारिश का अनुमान लगाया था। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। रविवार देर रात से रुड़की में बारिश शुरू हुई। सोमवार को पूरे दिन लगातार बारिश जारी रही। सोमवार को पहला कामकाजी दिन होने के कारण बारिश के बाद लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह स्कूली बच्चों और दफ्तरों के लिए निकलने वाले लोग खासे परेशान रहे। इसके बाद बारिश पूरे दिन चलती रही। बारिश के कारण बाजारों और सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटे जैसी स्थिति बनी रही। वहीं बारिश के कारण शहर में लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। रुड़की में कई जगह एडीबी की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मानसून के चलते जून आखिरी में काम रोक दिया गया था। सितंबर में काम फिर से शुरू किया गया। बारिश के कारण सड़कों पर मिट्टी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। डीएवी रोड, रामनगर, मालवीय चौक, पुराना रेलवे रोड, अंबर तालाब आदि जगहों में लोग परेशान रहे। सोलानीपुरम क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यहां सोलानीपुरम में खलिहान से आदर्श नगर जाने वाले रास्ते में कीचड़ जमा हो गया। 000रुड़की में हुई 54 एमएम बारिश मौसम विभाग के अनुसार रुड़की में 54 एमएम बारिश हुई। अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। आईआईटी रुड़की के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के अनुसार रुड़की में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। परियोजना से जुड़े डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिन तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश व आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। किसान मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें