Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsRain Causes Waterlogging and Inconvenience in Vegetable Market
बारिश से सब्जी मंडी में हुई किचकिच, फिसल कर गिरे कई लोग

बारिश से सब्जी मंडी में हुई किचकिच, फिसल कर गिरे कई लोग

संक्षेप:

रुड़की, संवाददाता। मंगलवार को हुई बारिश से सब्जी मंडी में जलभराव के साथ ही किचकिच भी हो गई। इससे मंडी में खरीदारी करने आए लोगों को भारी परेशानी का साम

Jul 29, 2025 03:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

मंगलवार को हुई बारिश से सब्जी मंडी में जलभराव के साथ ही किचकिच भी हो गई। इससे मंडी में खरीदारी करने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग तो पांव फिसलने की वजह से गिर भी गए। सब्जी विक्रेता शाहनवाज ने बताया कि हल्की सी बारिश से ही सब्जी मंडी में जलभराव हो जाता है। पानी निकल जाने के बाद मंडी में कई दिन तक किचकिच रहती है। इससे फिसलन हो जाती है। मंगलवार को सुबह बारिश की वजह से काफी परेशानी हुई। पानी भर जाने से ठीयों पर लगाई गई सब्जी पानी में बह गई। आढ़ती खुर्शीद अहमद ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी रामपुर में पानी निकासी एक बड़ी समस्या है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस दिन बारिश हो जाती है। उस दिन मंडी का काम चौपट हो जाता है। मंडी में पानी और किचड़ हो जाने से लोग नहीं आते हैं, जिससे सब्जियां बची रह जाती है। किसानों को भी इससे काफी नुकसान होता है।