Roorki News: बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन फसलों के लिए बढ़ी चिंता
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन फसलों के लिए बढ़ी चिंताबारिश से गर्मी से राहत, लेकिन फसलों के लिए बढ़ी चिंताबारिश से गर्मी से राहत, लेकिन फसलों के लिए ब

Roorki News: लक्सर, संवाददाता। क्षेत्र में बुधवार को बारिश होने से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली, वहीं मौसम भी सुहावना हो गया। कई दिनों से तेज धूप और उमस का सामना कर रहे ग्रामीणों ने बारिश को राहत भरा बताया। ग्रामीण सतबीर प्रधान, राजपाल सिंह प्रधान, आनंद चौधरी और आदित्य चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस समय हो रही बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। उनका कहना है कि खेतों में पहले से ही काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है और लगातार बारिश होने से जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।


