रेलवे अंडरपास तो खुला पर गंदगी ने बढ़ाई मुसीबत
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में रेलवे स्टेशन के पास नया रेलवे अंडरपास वाहनों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन इसके अंदर गंदगी और कचरे का अंबार है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया है, जिससे लोगों को कठिनाई हो रही है।

रुड़की, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के पास बड़े रेलवे अंडरपास को हाल ही में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया लेकिन इसके भीतर गंदगी का अंबार लगा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे इंतजार के बाद इस अंडरपास से आवाजाही शुरू हो गई। इससे ट्रैफिक का दबाव कुछ कम हुआ है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने इसकी सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। अंडरपास के किनारों पर कचरा और गंदगी जमा होने के कारण वहां से गुजरते समय राहगीरों को अपनी नाक बंद करनी पड़ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


