ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीहुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर रेस्टोरेंटों में छापे

हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर रेस्टोरेंटों में छापे

रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने हरिद्वार मार्ग के कई रेस्टोरेंटों पर छापा मारा। एक रेस्टोरेंट से हुक्का बार में प्रयोग होने वाले फ्लेवर बरामद किए गए। पुलिस मामले की...

हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर रेस्टोरेंटों में छापे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 13 Oct 2017 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने हरिद्वार मार्ग के कई रेस्टोरेंटों पर छापा मारा। एक रेस्टोरेंट से हुक्का बार में प्रयोग होने वाले फ्लेवर बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि हरिद्वार हाईवे पर कुछ रेस्टोरेंटों की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस साधना त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंटों में छापा मारा। एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार में प्रयोग होने वाले फ्लेवर आदि मिले। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस एक और रेस्टोरेंट में पहुंची। वहां बने केबिन में एक युवती खाना खा रही थी। पुलिस को देखकर उसके साथ का युवक निकल गया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह पुलिस कर्मियों से ही उलझने लगी। युवती का कहना था कि वह खाना खाने के लिए आई है। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर जानकारी लेने की बात कही तो युवती के तेवर बदल गए। युवती ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने कई और रेस्टोरेंट में भी छापे मारे। हालांकि, वहां कुछ संदिग्ध चीज नहीं मिली। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर छापे मारे गए थे। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार क्षेत्र में गश्त की जा रही है। पहले पकड़ा गया हुक्का बारसिविल लाइंस में शताब्दीद्वार के पास आबकारी विभाग ने करीब एक साल पहले हुक्का बार पकड़ा था। देहरादून निवासी एक व्यक्ति हुक्का बार चला रहा था। विभाग ने सामान को जब्त कर लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें