रुड़की अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म
रुड़की अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन का टोटा, 50 से अधिक मरीज मायूस लौटे,रुड़की अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन का टोटा, 50 से अधिक मरीज मायूस लौटे रु

सिविल अस्पताल में पिछले दो दिनों से अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन पूरी तरह खत्म हो गई है, जिसके कारण कुत्ते के काटने का शिकार हुए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी अस्पताल पहुंचे 50 से अधिक लोग बिना टीका लगवाए ही निराश होकर घर लौट गए। अस्पताल में वैक्सीन न होने का सबसे बुरा असर गरीब तबके के मरीजों पर पड़ रहा है। इब्राहिम, दौलतराम, घनश्याम, इमरान और सुलेमान जैसे मरीजों ने कहा कि बाहर मेडिकल स्टोर पर एक इंजेक्शन की कीमत 350 रुपये है। नियमानुसार, रेबीज से बचाव के लिए एक मरीज को कम से कम तीन से चार डोज लगवानी पड़ती है।
ऐसे में एक गरीब परिवार के लिए हजार रुपये से अधिक का खर्च उठाना नामुमकिन साबित हो रहा है। मरीजों का कहना है कि वे सरकारी अस्पताल इसी उम्मीद में आते हैं कि उन्हें मुफ्त इलाज मिलेगा, लेकिन यहां आकर उन्हें केवल मायूसी हाथ लग रही है। शनिवार को भी करीब 25 लोगों ने बाहर से महंगे दाम पर वैक्सीन खरीदकर अस्पताल में लगवाई, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर अन्य लोग बिना इलाज के ही लौट गए। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बताया कि अस्पताल में वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो चुका है और इसके लिए उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजी जा चुकी है। हम निदेशालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। वैक्सीन की खेप आने में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। जैसे ही आपूर्ति प्राप्त होगी, टीकाकरण सुचारू कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


