स्कूल की दीवार ढही, प्रधानाचार्य की समझदारी ने बचाईं 25 जानें

Apr 08, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लंढौरा के राजकीय कन्या हाईस्कूल में एक बड़ा हादसा टल गया। प्रधानाध्यापिका सपना रानी की सतर्कता से 25 छात्राओं को समय पर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया, जिससे जनहानि से बचा गया। बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई, लेकिन सभी छात्राएं सुरक्षित रहीं।

स्कूल की दीवार ढही, प्रधानाचार्य की समझदारी ने बचाईं 25 जानें

लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, लेकिन प्रधानाध्यापिका की सतर्कता से समय रहते छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार, स्कूल की बाउंड्री के पीछे एक व्यक्ति अपनी जमीन में सबमर्सिबल पंप लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान दीवार के पास पानी जमा होने लगा, जिससे बाउंड्री वॉल कमजोर होकर धीरे-धीरे झुकने लगी। प्रधानाध्यापिका सपना रानी ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कक्षा सात और आठ में पढ़ रही करीब 25 छात्राओं को तुरंत सुरक्षित कमरों में भिजवा दिया।

प्रधानाध्यापिका के अनुसार, जैसे ही छात्राओं को दूसरी कक्षा में भेजा गया और वह वापस लौटीं, कुछ ही क्षण बाद दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने की आवाज से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।