छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

क्वांटम विश्वविद्यालय के वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय स्पोर्ट्स फेस्ट उड़ान 2026 का समापन हुआ। इस महाकुंभ में 40 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्रों ने 25 से अधिक खेलों में भाग लिया। कुलपति प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने इसे विद्यार्थियों के विकास का परीक्षण मंच बताया।

छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया

क्वांटम विश्वविद्यालय के वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय स्पोर्ट्स फेस्ट उड़ान 2026 का गुरुवार को समापन हुआ। खेल, जुनून और जीत के इस महाकुंभ में देश भर के 40 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। कई दिनों तक चले इस आयोजन में 25 से अधिक खेल विधाओं का सफल संचालन किया गया। एथलेटिक्स, रिले रेस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान न केवल व्यक्तिगत कौशल बल्कि टीम वर्क और समन्वय की मिसाल भी पेश की गई। कुलपति प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि उड़ान केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का परीक्षण मंच है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।