महर्षि भागीरथ की प्रतिमा स्थल के निकट से शौचालय न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी
फोटो समाचार,फोटो समाचार लक्सर, संवाददाता। लक्सर विकास समिति के पदाधिकारियों ने लक्सर बस अड्डे के निकट स्थापित महर्षि भागीरथ की प्रतिमा के
लक्सर, संवाददाता। लक्सर विकास समिति ने प्रदर्शन कर बस अड्डे के पास महर्षि भागीरथ की प्रतिमा के निकट से सार्वजनिक शौचालय हटाने की मांग की। इसके बाद तहसील में मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र दास शर्मा को पत्र भी सौंपा। समिति और सैनी समाज के कुछ लोगों ने पूर्व दर्जाधारी रविंद्र सिंह आनंद के साथ महर्षि भागीरथ की प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रतिमा के निकट ही शौचालय बनाने से वहां गंदगी और दुर्गंध का बनी रहती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि तीस दिन के भीतर शौचालय हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


