ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीजनता के खुला नगर निगम कार्यालय

जनता के खुला नगर निगम कार्यालय

लंबे समय बाद नगर निगम कार्यालय खुलने से अपने कामों को लेकर जनता नगर निगम कार्यालय पहुंची। रुड़की नगर निगम के जेई और अन्य कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम को लंबे समय के लिये बंद कर...

जनता के खुला नगर निगम कार्यालय
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 02 Sep 2020 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के कार्यालय बुधवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। लंबे समय बाद नगर निगम कार्यालय खुलने से अपने कामों को लेकर जनता नगर निगम कार्यालय पहुंची।

रुड़की नगर निगम के जेई और अन्य कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम को लंबे समय के लिये बंद कर दिया गया था। आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ अनुभागों को खोला भी जा रहा था। लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आम जनता की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित किया हुआ था। करीब 23 दिन बाद नगर निगम कार्यालय को आम जनता के लिए भी खोल दिया गया। जिसके चलते बुधवार को नगर निगम कार्यालय में लोगों की भीड़ लग गई। नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लेने वालों की भीड़ लगी रही। जबकि टैक्स अनुभाग में भी लोगों की आवाजाही देखने को मिली। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि नगर निगम कार्यालय को अब जनता के लिए खोल दिया गया है। लेकिन नगर निगम आने वाले व्यक्ति को मास्क लगाकर आना होगा साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें