ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत

सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत

उनके साथ तीन साल का भतीजा भी था। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही सिविल लाइंस कोतवाली के रुड़की टॉकीज के पास पहुंचे तो रोलर ने बाइक को चपेट में ले लिया।...

सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 16 Mar 2020 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क बनाने वाले रोलर की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

टोडा कल्याणपुर गांव निवासी मांगी (25) सोमवार को अपने पति पंकज के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए रुड़की आई थी। उनके साथ तीन साल का भतीजा भी था। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही सिविल लाइंस कोतवाली के रुड़की टॉकीज के पास पहुंचे तो रोलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मांगी बाइक से छिटककर रोलर के नीचे आ गई। पंकज और उसका भतीजा सुरक्षित हैं। आसपास के लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल लाइंस पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। इस बीच रोलर चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मांगी करीब तीन माह की गर्भवती थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें