ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसड़क हादसे में गर्भवती की मौत

सड़क हादसे में गर्भवती की मौत

तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार बच्चा...

सड़क हादसे में गर्भवती की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 27 Nov 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार बच्चा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ फरार हो गया।

गुरुवार को ग्राम हरजौली जट निवासी सोनू अपनी पत्नी सोनम के साथ अपने करीब डेढ़ वर्षीय बालक को बाइक पर लेकर मुंडियाकी निवासी अपनी बहन के घर से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि सोनम आठ माह की गर्भवती थी। बहन के घर से निकल कर उसे डॉक्टर के यहां जाना था। महिला ग्राम भैसाना, थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। सूचना पर शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली तथा महिला उप निरीक्षक ललिता खंडेलवाल मौके पर पहुंचे। बाइक चला रहे उसके पति सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़ फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें