ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमेयर ने नामित पार्षदों को दिलाई शपथ

मेयर ने नामित पार्षदों को दिलाई शपथ

नामित सभी आठ पार्षदों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली मेयर ने नामित पार्षदों को दिलाई शपथ मेयर ने नामित पार्षदों को दिलाई शपथ मेयर ने नामित पार्षदों को दिलाई शपथ मेयर ने नामित पार्षदों को दिलाई शपथ मेयर...

मेयर ने नामित पार्षदों को दिलाई शपथ
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 10 Oct 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में शासन द्वारा नामित पार्षदों को मेयर अनिता ममगाईं ने शपथ दिलाई गई। नामित सभी आठों पार्षदों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ काम करने की बात कही। शुक्रवार को नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में मेयर अनीता ममगाईं ने नामित पार्षद प्रमोद शर्मा, प्रदीप कोहली, ऋषिकांत गुप्ता, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, कमला गुनसोला,अनीता प्रधान,कमलेश जैन को दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मेयर ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर की तमाम योजनाओं एवं विकास कार्यों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शासन द्वारा नामित सभी सदस्य निगम प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने कहा कि आज निगम के परिवार में और वृद्धि हुई है। सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल के संचालन में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में पार्षद मनीष शर्मा, विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा,भगवान सिंह पंवार,विकास तेवतिया, जगत सिंह नेगी,राकेश सिंह मियां, देवेंद्र कुमार प्रजापति, राजेश दिवाकर, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास,युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया, भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, भाजपा मंडल मंत्री सुनील उनियाल, रमेश अरोड़ा,गौरव कैंथोला, प्रिया ढकाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।फोटो-10 आरएसके 14 शुक्रवार को नगर निगम सभागार में नामित पार्षदों को मेयर अनिता ममगाईं ने शपथ दिलाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें