आज आठ घंटे गुल रहेगी बिजली, पहले से तैयारी कर ले उपभोक्ता
Feb 28, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में 11 केवी दरगाह फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती लाइन दुरुस्ती और ट्रांसफॉर्मर क्षमता जांच के चलते की जा रही है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

रुड़की, संवाददाता। नगर क्षेत्र के 11 केवी दरगाह फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लाइन दुरुस्ती और ट्रांसफॉर्मर क्षमता जांच के चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से पूर्व सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान दरगाह क्षेत्र के आसपास, नई बस्ती और पिरान कलियर के आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


