Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPower Supply Disruption in Ramnagar Due to New Control Room Trial
रामपुर और औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

रामपुर और औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

संक्षेप:

औद्योगिक और रामपुर क्षेत्र की सप्लाई रही बाधित, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी,औद्योगिक और रामपुर क्षेत्र की सप्लाई रही बाधित, लोगों को झेलनी पड़ी परेशान

Feb 09, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

रामनगर स्थित नए 33/11 केवी कंट्रोल रूम के सोमवार को ट्रायल के दौरान औद्योगिक और रामपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही। इस वजह से करीब 11 हजार लोगों को कई घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा और औद्योगिक इकाइयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। बिजली कटौती के कारण सबसे अधिक परेशानी छोटे उद्योगों, दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ताओं को हुई। कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, वहीं गर्मी और उमस के चलते लोग खासे परेशान नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना था कि यदि पूर्व सूचना दी जाती तो परेशानी कुछ कम हो सकती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खासकर कंप्यूटर आधारित कार्य करने वाले कार्यालयों और कारीगरों को नुकसान उठाना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार यह ट्रायल भविष्य में बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। ऊर्जा निगम के एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले रामनगर बिजलीघर में एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया था, जिसका ट्रायल लिया गया जो पूरी तरह सफल रहा। नए कंट्रोल रूम के ट्रायल के चलते कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि आने वाले समय में इस नई व्यवस्था से बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और सुरक्षित होगी।