Roorki News: सात घंटे गुल रही बिजली से परेशान हुई पब्लिक
Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा झबरेड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात लगातार करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लगभग 50 हजार लोगों क

Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा झबरेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लगभग 50 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन एक घंटे बाद फिर से बिजली गुल हो गई। इसके बाद करीब चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही और 11 बजे व्यवस्था सामान्य हो सकी। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। संजीव कुमार, कुलदीप सिंह चौधरी, बिरम सिंह, अतुल जैन, यशवीर सिंह, भोला सिंह, जमशेद मलिक, गुलाब सिंह, डॉ. जोध सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।
इससे पूरी रात लोगों की नींद हराम रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


