ओवरलोडिंग से चिपकी बिजली लाइन, बीटीगंज की सप्लाई रही ठप
रुड़की, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बढ़े बिजली लोड ने ऊर्जा निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। रुड़की के बिजलीघर नंबर-6 से जुड़ी एबीसी लाइन ओवरलोड

रुड़की, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बढ़े बिजली लोड ने ऊर्जा निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। रुड़की के बिजलीघर नंबर छह से जुड़ी एबीसी लाइन ओवरलोड होकर आपस में चिपक गई। इससे बीटीगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लगातार बिजली कटौती से जहां लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, वहीं व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। बीटीगंज क्षेत्र में अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जांच में सामने आया कि अत्यधिक लोड के कारण एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लाइन के तार आपस में चिपककर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
इसके चलते पूरे क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


