Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPower Outage in Rampur Feeder 12 000 People Affected Due to Maintenance Work
बिजली कटौती से हलकान रही करीब 12 हजार की आबादी

बिजली कटौती से हलकान रही करीब 12 हजार की आबादी

संक्षेप:

रामनगर बिजलीघर के रामपुर फीडर पर लाइनों की मरम्मत का किया गया काम बिजली कटौती से हलकान रही करीब 12 हजार की आबादी

Dec 28, 2025 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

रामनगर बिजलीघर से जुड़े रामपुर फीडर पर लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते रविवार को शटडाउन लिया गया। इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सात घंटे की लंबी कटौती से क्षेत्र की करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने से घरों में पानी की सप्लाई, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य बाधित रहे। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार का दिन होने के बावजूद लोग घरों में आराम नहीं कर सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ठंड के मौसम में भी बिजली न होने से हीटर और अन्य उपकरण बंद रहे, जिससे असुविधा और बढ़ गई। कटौती से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में रामपुर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, संजय गांधी कॉलोनी, पुरानी तहसील और सुनहरा क्षेत्र शामिल रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शटडाउन की अवधि कम रखी जाती या वैकल्पिक व्यवस्था की जाती तो परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती थी। ऊर्जा निगम के एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि रामपुर फीडर पर आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होते ही शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने लोगों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की और कहा कि भविष्य में ऐसी कटौती की सूचना पहले से देने का प्रयास किया जाएगा।