Roorki News: छह घंटे बिजली गुल होने पर 50 हजार की आबादी परेशान
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: झबरेड़ा में रविवार तड़के चार बजे बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 50 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह कटौती लगभग छह घंटे तक चली, जिससे जल आपूर्ति भी प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और हल्की हवा से बिजली की आपूर्ति अक्सर बाधित होती है।

Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में रविवार तड़के करीब चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे बाद सुबह 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। लगातार कई घंटे बिजली गुल रहने से करीब 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जल संस्थान भी प्रभावित रहा और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और हल्की हवा चलते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।


