दो वारंटियों के घर का सामान किया कुर्क
दो वारंटियों के घर का सामान किया कुर्क,दो वारंटियों के घर का सामान किया कुर्क मंगलौर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वा

मंगलौर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के घर के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी की और उनके घर के कुर्की की कार्रवाई की। मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट पहुंचकर फरार चल रहे वारंटी सौकारत उर्फ साहूकार के घर से डबल बेड, गद्दे, चारपाई, गेहूं से भरी टंकी, स्प्रे मशीन और रसोई का सारा सामान जब्त किया गया है। वहीं, रवि के घर से डबल बेड, टीवी, टंकी और अलमारी सहित अन्य घरेलू सामान कुर्क किया गया है। कार्रवाई के बाद परिजनों को सख्त हिदायत दी कि दोनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो सूचना पुलिस को दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


