अवैध कटान में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

भगवानपुर,संवाददाता। पुलिस ने गुरुवार को अवैध कटान की सूचना पर सिकंदरपुर गांव के पास छापेमारी कर 150 किलों प्रतिबंधित मांस बरामद किया। छापेमारी के दौरा

अवैध कटान में तीन के खिलाफ केस दर्ज

भगवानपुर, संवाददाता। पुलिस ने गुरुवार को अवैध कटान की सूचना पर सिकंदरपुर गांव के पास छापेमारी कर 150 किलों प्रतिबंधित मांस बरामद किया। छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की सिकन्दरपुर गांव में औद्योगिक क्षेत्र के पास एक बाग में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख कटान कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से 150 किलो प्रतिबंधित मांस व कटान के उपकरण बरामद किए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।