होली की भीड़ में खपाने आए थे नकली नोट, गिरफ्तार
Mar 02, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
19 हजार के जाली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार,19 हजार के जाली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार सोलानी पुल के पास से सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने पकड़ा रुड़की,

पुलिस टीम ने सोलानी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत से नकली नोट खरीदकर यहां बाजार में चलाने के लिए आ रहा था। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि रविवार की रात उप-निरीक्षक आनंद मेहरा अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति बाइक के साथ खड़ा है, जो भारी मात्रा में जाली नोटों की सप्लाई करने की फिराक में है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



