दो कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार
भगवानपुर, संवाददाता। पशुओं के अवैध कटान कर मांस बेचने की सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी कर 220 किलो संदिग्ध मांस, काटने के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक

भगवानपुर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर 220 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा के साथ ही काटने के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार कस्बे में एक दुकान पर पशुओं का अवैध कटान कर मांस बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से वहां अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 220 किलो प्रतिबंधित मांस, उपकरण और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फजलुर्रहमान निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार और अकरम निवासी सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताए।
उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


