अवैध पशु कटान और मांस के साथ दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

​मंगलौर,संवाददाता। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम और पुलिस ने अवैध पशु कटान और मांस बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मीट की दुकानों पर छापेम

अवैध पशु कटान और मांस के साथ दो गिरफ्तार

​मंगलौर, संवाददाता। गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम और पुलिस ने दो मीट की दुकानों पर छापेमारी कर करीब 98 किलो अवैध भैंसवंशीय मांस बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।​ उपनिरीक्षक शरद सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम मंगलौर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला किला में उस्मान और जुबैर अपनी दुकानों पर अवैध रूप से पशुओं का कटान कर मांस बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। ​पुलिस ने उस्मान उर्फ मुन्ना निवासी मोहल्ला किला की दुकान से 70 किलो मांस और अन्य सामान बरामद किया।

जबकि जुबैर की दुकान से 28 किलो मांस मिला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।