बाइक से जा रहे सिपाही पर युवक ने पत्थर से किया हमला
रुड़की में एक सिपाही विपिन कुमार को रामनगर चौक पर एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। सिपाही बाइक सहित गिरते-गिरते बच गए। लोगों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सिपाही ने उन्हें रोका। युवक पहले भी हमलों में शामिल रहा है।

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात सिपाही विपिन कुमार दोपहर के समय किसी काम से रामनगर चौक होते हुए रुड़की सिविल अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह रामनगर चौक के पास पहुंचे तो हाईवे किनारे खड़े एक युवक ने पत्थर से उनपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सिपाही बाइक सहित हाईवे पर गिरने से बाल-बाल बचे। इस बीच लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने लगे। वहीं, सिपाही ने बाइक में साइड कर हाथ देखा तो चोटें आईं थी। लोगों ने युवक को पीटने की कोशिश की लेकिन सिपाही ने उन्हें ऐसा करने रोक दिया।
इस बीच किसी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और पिछले कई दिनों से रामनगर चौक के आसपास घूम रहा है। इससे पहले भी कुछ लोगों पर हमला कर चुका है। इसके बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


