ऊर्जा निगम की केबल चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर में किसान ट्यूबवेल की तीन सौ मीटर विद्युत केबल चोरी का मामला सामने आया है। किसान कमलकांत ने पुलिस को शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी केबल चुरा ली। ऊर्जा निगम की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊर्जा निगम की केबल चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज

लक्सर, संवाददाता। किसान ट्यूबवेल की तीन सौ मीटर विद्युत केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार सैनी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि निरंजनपुर गांव के किसान कमलकांत पुत्र विनोद कुमार ने ऊर्जा निगम को जानकारी देकर बताया था कि उनकी ट्यूबवैल तक जा रही बिजली की केवल को किसी अज्ञात लोगों द्वारा सोमवार की देर रात चोरी कर लिया गया है। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया तो पता चला कि तीन सौ मीटर बिजली की केबल चोरी की गई है।

इसके बाद अवर अभियंता मनोज कुमार सैनी ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ हीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।