मारपीट में होमगार्ड समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर में एक घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। सुधीर कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई सुनील पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें एक आरोपी होमगार्ड है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मारपीट में होमगार्ड समेत चार पर मुकदमा दर्ज

लक्सर। घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को होमगार्ड समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित रजबपुर गांव निवासी सुधीर कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पांच अप्रैल की शाम उसका भाई सुनील कुमार घर के अंदर आटा चक्की पर काम कर रहा था। इसी दौरान राकेश, सुमित, आदेश निवासी रजबपुर और राहुल निवासी गिद्धावाली, खानपुर लाठी-डंडे और सरिये लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि सुमित होमगार्ड में तैनात है। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर की दीवार और सरकारी स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़ते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर सुनील पर जान से मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुधीर पर भी हमला किया गया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर होमगार्ड सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।