मारपीट के मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर में पीर के मेले पर चादर चढ़ाने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुड़ी नेतवाला गांव के सैय्याद ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके परिवार पर हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्सर। पीर के मेले पर चादर चढ़ाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर क्षेत्र के कुड़ी नेतवाला गांव निवासी सैय्याद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे गांव में पीर का मेला चल रहा था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बाहर के लोगों को बुलाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


