शांतिभंग में दो का चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

मंगलौर में पुलिस ने झगड़ा कर रहे दो लोगों को शांतिभंग के मामले में चालान किया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे फिर से झगड़ने लगे। अंततः दोनों को पकड़कर कोतवाली लाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

शांतिभंग में दो का चालान

मंगलौर। पुलिस ने झगड़ा कर रहे दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि मंगलवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में दो लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। बताया कि शमशाद निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर व आकाश निवासी ग्राम गदरजुड्डा का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।