अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Mar 02, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुल

भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र में गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 48 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय कुमार निवासी सिसौना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी ने बताया कि अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


