शराब की अवैध बिक्री में एक आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीरुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम ने मोहनपुरा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान गोपाल नामक युवक को 53 देशी शराब के पाउच के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब बेच रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
ये भी पढ़ें:शराब की अवैध बिक्री में एक आरोपी गिरफ्तार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


