
शांतिभंग करने के आरोप में तीन पकड़े
संक्षेप:
मंगलौर। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लिब्बरहेडी और कस्बा मंगलौर में कुछ लोग आप
Jul 03, 2025 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लिब्बरहेडी और कस्बा मंगलौर में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और मारपीट पर उतारू हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ व्यक्ति आपस में झगड़ रहे थे और भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों के न मानने और शांतिभंग की आशंका के चलते तीन आरोपियों सलमान, अमित और बाबू निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




