चाकू समेत एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास चाकू था। युवक की पहचान दानिश के रूप में हुई, जो किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे पकड़कर केस दर्ज किया और जेल भेज दिया।

चाकू समेत एक गिरफ्तार

रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस मंगलौर-भगवानपुर बाईपास पर पनियाला कट के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे बुलाने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चाकू के साथ दानिश निवासी गांव बालेकी, भगवानपुर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।