10.87 ग्राम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

Apr 05, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

10.87 ग्राम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, साथी हुआ फरार10.87 ग्राम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, साथी हुआ फरार10.87 ग्राम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

10.87 ग्राम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

पुलिस ने स्मैक की तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जिलेभर में पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें बुलाने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभग उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 10.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरिफ निवासी खेमपुर, लंढौरा मंगलौर को गिरफ्तार किया है। उसका साथी साहिब निवासी गांव बिजौली, मंगलौर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरिफ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि साहिब की तलाश की जा रही है। इस दौरान टीम में एसआई चंद्रमोहन सिंह, दिनेश गुप्ता, अमित और लइक अहमद शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।